फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heatwave Grips in April; Mercury Soars to 39 Degrees Celsius

Saharanpur News: अप्रैल में लू का प्रकोप, 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Heatwave Grips in April; Mercury Soars to 39 Degrees Celsius
सहारनपुर में अ​धिक तापमान के चलते चेहरे पर कपड़ा लपेटकर जाते बाइक चालक
सहारनपुर। अप्रैल में ही लू चलने लगी है, जिससे बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में बीते चार दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान प्रतिदिन एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। तड़के पांच बजे तक बेहद हल्के बादल थे, लेकिन धूप निकलने के बाद बादल गायब हो गए। इसके बाद दिनभर तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद से ही हवा गर्म होना शुरू हो गई। ऊपर से सूरज की ताप और नीचे सड़कों से निकलती आग ने लोगों को झुलसा दिया। लू और धूप से बचाव के लिए महिलाओं के साथ ही पुरुष भी चेहरे को कपड़े से ढके नजर आए। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है।
------
गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए यह करें
- नारियल पानी, आम पन्ना, नींबू पानी, और छाछ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 से शाम 04 के बीच बाहर जाने से बचें।
- धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पीएं।
- शरीर को कपड़े या छाते से ढककर निकलें।
- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज आदि का सेवन करें।
------
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
21 अप्रैल----21------39
20 अप्रैल----20------39
19 अप्रैल----20------39
18 अप्रैल----19------39
17 अप्रैल----19------36
16 अप्रैल----19------38
15 अप्रैल----18------38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed