फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   health department started fogging campaign

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया फॉगिंग अभियान

Fri, 04 Aug 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
health department started fogging campaign
देवबंद में संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर फोरिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। बारिश के कारण जलभराव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है।


सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि जलभराव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। जिससे लोग वायरल फीवर, टाइफाइड, आई फ्लू, उलटी दस्त आदि जलजनित बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इसी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है। डाॅ. त्यागी ने बताया कि आई फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी का संक्रमण तीन से चार दिन में समाप्त हो जाता है। इसलिए आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति दिन में तीन-चार बार अपनी आंखों को साफ पानी से धोकर उसे तौलिये से अच्छी तरह साफ करने के बाद दवा डाले। आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं। स्वस्थ व्यक्ति से आई फ्लू पीडि़त व्यक्ति से दूरी बनाकर रखे, क्योंकि यह लगने वाली बीमारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed