{"_id":"63ecea6170bd5437a308264f","slug":"headless-body-of-a-teenager-found-in-mirzapur-area-of-saharanpur-and-ssp-starts-investigation-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News : किशोर की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, गांव में फैली दहशत, मौके पर पहुंचे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News : किशोर की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, गांव में फैली दहशत, मौके पर पहुंचे एसएसपी
Wed, 15 Feb 2023 07:51 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:51 PM IST
सार
Saharanpur News : किशोर की सिर कटी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मिर्जापुर के गांव के पास पूर्वी यमुना में अज्ञात किशोर की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कोतवाली मिर्जापुर के गांव नूरपुर भरावड़ के पास पूर्वी यमुना नहर में शाम के समय एक अज्ञात किशोर की नग्न लाश बहती आई। लाश की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लाश कई दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। लाश का सिर अलग हुआ था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: एक्शन में SSP, फरार शाहिद कुरैशी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर सीओ मुनीशचंद्र, कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात
वहीं सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन टाडा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।