{"_id":"64bd75d97eb05299de01aca4","slug":"head-constables-lost-government-pistol-and-cartridges-found-in-his-room-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-6465-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हैड कांस्टेबल की खोई सरकारी पिस्टल और कारतूस उसी के कमरे में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हैड कांस्टेबल की खोई सरकारी पिस्टल और कारतूस उसी के कमरे में मिले
विज्ञापन
हैडकांस्टेबल ने कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ लेने जाते समय स्वॉट टीम के हैड कांस्टेबल ने पिस्टल और कारतूस खो जाने की आशंका जताई। इसके साथ ही काफी तलाश की, लेकिन पिस्टल और कारतूस का पता नहीं लग सका। हैडकांस्टेबल ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पिस्टल और कारतूस उसके कमरे से ही मिल गए है।
स्वाट टीम में तैनात हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार 14 जुलाई को कांवड़ लेने गया था। उसकी पिस्टल और आठ कारतूस गायब हो गए। हैडकांस्टेबल ने पिस्टल और कारतूस की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अब उसने कोतवाली सदर बाजार में पिस्टल और कारतूस खोए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन छानबीन में पिस्टल और कारतूस उसी के कमरे से मिल गए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि कांस्टेबल कमरे में ही पिस्टल और कारतूस रखकर भूल गया था। उससे तब लगा कि वह बैग में ही कांवड़ लेने जाते समय पिस्टल व कारतूस ले गया, जो बैग चोरी हो गया। मगर, अब तलाश करने पर उसके कमरे से ही पिस्टल और कारतूस मिल गए। फिर भी पुलिस मामले की जांच करा रही है। इसमें अगर कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध मिली तो कार्रवाई की जाएगी।