फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He himself had brought the poisonous substance from Dehradun

Saharanpur News: देहरादून से खुद लेकर आया था जहरीला पदार्थ

Thu, 10 Apr 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
He himself had brought the poisonous substance from Dehradun
सहारनपुर, बड़गांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ छेड़छाड़ से आहत होकर आत्महत्या करने वाला पति देहरादून से जहरीला पदार्थ लेकर आया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि छेड़छाड़ से आहत होकर आत्महत्या का मामला नहीं है। व्यक्ति देहरादून में कार चलाता था, जो मंगलवार सुबह वहां से आया था। परिवार में उसकी कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बता दें, कि कई दिन पहले महिला ने थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। मंगलवार को महिला के पति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। उसने कोल्ड डि्रंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया था। आरोप था कि पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार देर शाम घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed