फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haunting heat, electricity cry

सता रही गर्मी, रुला रही बिजली

Mon, 23 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Haunting heat, electricity cry
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
सहारनपुर  में  भीषण गर्मी के साथ ही बिजली की किल्लत भी लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देहात क्षेत्र में लोग बिजली के दर्शन तक को तरस रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में अघोषित कट ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। ऐसी हालत में लोग गर्मी में बिलबिला रहे हैं। 
विज्ञापन


शासन की ओर से शहरी क्षेत्र को 18 घंटे, तहसील स्तर पर 14 घंटे और कस्बा क्षेत्र में कम से कम दस घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। मगर, शासन की यह व्यवस्था सहारनपुर में महज मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र की बात करें तो बिजली बेशक 18 घंटे मिल रही हो, मगर उसमें करीब 18 ही कट हैं, जो अघोषित हैं। बार-बार बिजली जाने की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं। रात में कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से लोगों के इनवर्टर जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कॉलोनियों में सुबह के समय बिजली न आने से पानी की समस्या भी बन रही है। तहसील स्तर पर उपभोक्ताओं को आठ से दस तथा कस्बा स्तर पर पांच से छह घंटे ही बिजली दी जा रही है।

उधर, मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि शहर के ज्यादातर बिजलीघरों की क्षमता बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिजली से जुड़ी खामियां दूर होंगी। 


करीब छह महीने से बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही जर्जर खंभों और तारों को बदला जा रहा है। तार बदलने के दौरान कई-कई दिन बिजली नहीं आती है। 

जनपद के अनेक क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। बेहट रोड स्थित हकीमपुरा फीडर से जुड़ी कॉलोनियों और गांवों में 100 वोल्टेज तक आती है। ऐसे में लोगों के पंखे और कूलर नहीं चल पाते। साथ ही बिजली भी कम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed