फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hasanpur police post should have gate on both sides

Saharanpur News: दोनों साइडों में होना चाहिए हसनपुर पुलिस चौकी का गेट

Sun, 11 Aug 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur police post should have gate on both sides
सहारनपुर। पुलिस लाइन सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान सीनियर सिटीजन ने कई सुझाव रखें, साथ ही पुलिस अधिकारियों ने सीनियर सिटीजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक रमेश शर्मा ने पुलिस से संबंधित समस्याओं के लिए एक सीनियर सिटीजन कमेटी बनाने का सुझाव दिया। बलराम अहलूवालिया ने हसनपुर पुलिस चौकी के पास ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव होने के कारण चौकी का मुख्य गेट मेन सड़क के बजाय दोनों ओर साइडों में खोलने का सुझाव दिया। सतीश शर्मा ने कई स्पीड ब्रेकर्स को अनावश्यक जगह से हटाकर दूसरी जरूरी जगह बनवाने का सुझाव दिया। व्यापारी नेता महेश नारंग ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शाओं के संचालन को नियंत्रित करने की मांग रखी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रोजाना घटित हो रहे साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए सचेत किया। इस दौरान सोसायटी संस्थापक केएल अरोड़ा, डॉ. मोहन लाल, प्रेम गुजराल, विजय शर्मा, अशोक भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed