फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harvested river water, crops submerged

खेतों में भरा मसखरा नदी का पानी, फसलें जलमग्न

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Harvested river water, crops submerged
चिलकाना में खादर क्षेत्र में फसलों में भरा पानी। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। लगातार हो रही वर्षा से खादर क्षेत्र में पानी भर गया है। मसखरा नदी में पानी आने से आसपास के खेत पानी से लबालब भर गए हैं। खादर क्षेत्र में धान तथा गन्ने की फसल में बरसात का पानी भरा हुआ है। लगातार पानी भरे रहने से गन्ने की फसल तथा पॉपुलर के पेड़ों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अब हो रही वर्षा खादर क्षेत्र की फसलों के लिए नुकसानदायक है। मसखरा नदी पर गांव धोलाहेड़ी के पास बने हुए लोहे के पुल के कारण नदी का पानी खेतों में भर जाता है। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण यह पुल ऊपर से आए पानी को झेल नहीं पाता है। नदी के किनारे किसानों द्वारा लगाए गए पेड़ पानी के प्रवाह को रोक देते हैं, जिससे पानी नदी की मुख्यधारा में न बहकर आसपास के खेतों में भरने लगता है। किसान सीताराम सैनी, सुधीर जैन, जयपाल, राजेंद्र, इमरान, यूसुफ, राज कुमार, सोपाल काम्बोज आदि ने बताया कि खादर क्षेत्र में फसलों से सबसे ज्यादा नुकसान मसखरा नदी पर बने लोहे के पुल के कारण हो रहा है। किसानों ने नदी की मुख्यधारा में खड़े पॉपुलर के पेड़ों को भी कटवाने की मांग की है।

चिलकाना में खादर क्षेत्र में फसलों में भरा पानी।

चिलकाना में खादर क्षेत्र में फसलों में भरा पानी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed