फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harsh's selection in the Indian handball team for the Asian tournament

एशियाई प्रतियोगिता के लिए हर्ष का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन

Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Harsh's selection in the Indian handball team for the Asian tournament
एशियाई हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जाते हर्ष चौधरी को स्टेडियम में स्वागत करते कोच - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवबंद के गांव धर्मपुर निवासी पोलम चौधरी और अंजू चौधरी के बेटे हर्ष चौधरी का चयन एशियाई हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर्ष को भारतीय टीम में चयन के लिए सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि 17वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता 15 से 24 जुलाई तक बहरीन में होगी। प्रतियोगिता में सहारनपुर के हर्ष चौधरी भारत की ओर से खेलेंगे। उन्होंने बताया कि हर्ष अच्छा खिलाड़ी है। उसने 36वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया था। इसके अलावा चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी वह उत्तर प्रदेश की ओर से खेला था। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसमें हर्ष का सराहनीय योगदान था। हर्ष का चयन उसके प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। पूर्व विधायक संजय गर्ग, प्रोफेसर वकुल बंसल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अमनदीप यादव, दीपक गुप्ता, रविकांत धीमान, शिवनंदन, डॉ. संदीप गुप्ता, रामशरण, मनीष कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed