{"_id":"67f8199d86b165c3a2037ac9","slug":"hackers-plans-failed-no-transaction-took-place-in-the-bank-account-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-146914-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हैकर के मंसूबे हुए फेल, बैंक खाते में नहीं हुआ कोई लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हैकर के मंसूबे हुए फेल, बैंक खाते में नहीं हुआ कोई लेनदेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम के गृहकर जलकर अनुभाग के सॉफ्टवेयर हैक करने की पड़ताल में जो तथ्य सामने आए हैं वह नगर निगम के लिए सुखद हैं। मध्य प्रदेश के बैंक ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी है कि बैंक खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ है। उधर, नगर निगम में भी अभी तक कोई नागरिक ऐसा नहीं पहुंचा है, जिसने अपने साथ ठगी की शिकायत की हो। इससे साफ है कि हैकर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका है और लोग भी लुटने से बचे हैं।
नगर निगम ने 29 मार्च को खुद मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर सॉफ्टवेयर हैक होने की जानकारी दी थी। मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। हैकर का नाम सतबीर सामने आया है, जो हरियाणा का रहने वाला है, साथ ही उसका बैंक खाता मध्य प्रदेश और मोबाइल नंबर लखनऊ का मिला है। पुलिस तब से जांच में जुटी है। अच्छी खबर यह है कि बैंक से जो सूचना मिली है उसमें कहा गया है कि बैंक खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ है। यानी किसी नागरिक ने टैक्स की कोई रकम जमा नहीं कराई है। इससे नगर निगम के अधिकारियों को राहत मिली है।
साइबर थाना पुलिस ने बताया कि बैंक से प्राथमिक सूचना मिल गई है, जिसमें कोई ट्रांजेक्शन हैकर के बैंक खाते में नहीं होने की बात कही गई है। यदि जरूरत पड़ी तो टीमें बनाकर मध्य प्रदेश, लखनऊ और हरियाणा भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई करदाता ऐसा नहीं पहुंचा है, जिसने हैकर के लालच में आकर टैक्स जमा करा दिया हो।