फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Habitat Centre construction will have to be completed in two months, construction speed is slow

Saharanpur News: दो महीने में पूरा करना होगा हैबिटेट सेंटर का निर्माण, निर्माण की रफ्तार धीमी

Thu, 24 Jul 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Habitat Centre construction will have to be completed in two months, construction speed is slow
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंबाला रोड पर बन रहे हैबिटेट सेंटर का निर्माण कार्य अगले दो महीने में पूरा करना चुनौती रहेगा, क्योंकि निर्माण कार्य अभी तक करीब 80 से 90 फीसदी ही हो सका है।
विज्ञापन

हैबिटेट सेंटर का निर्माण कार्य पहले दिसंबर 2024 तक पूरा होना था, लेकिन कार्यदाई संस्था की लेटलतीफी के चलते निर्माण कार्य लटकता चला गया। समय-समय पर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन और सीईओ निरीक्षण कर मजदूर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते रहे, लेकिन कार्यदाई संस्था पर असर नहीं हुआ। नतीजा, पिछले दिनों कार्यदाई संस्था पर जुर्माना भी लगाया गया है। उसके बावजूद निर्माण कार्य की गति धीमी ही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्मार्ट सिटी अधिकारियों की सख्ती के बाद कार्यदाई संस्था ने कार्य सितंबर तक पूरा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन हकीकत में निर्माण अभी काफी शेष है। बुधवार तक भी भवन के पीछे के हिस्से पर लिंटर डालना बाकी था। कुछ मजदूर पूर्ण हो चुके हिस्से पर फिनिशिंग का कार्य करते नजर आए। चार मंजिला हैबिटेट सेंटर में ऑफिस, शोरूम, दुकानें, मीटिंग हॉल और एग्जीबिशन हॉल आदि बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हैबिटेट सेंटर स्मार्ट सिटी की महत्वाकांक्षी परियोजना है। लगातार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यदाई संस्था ने समय निर्धारित किया है। यदि समय से कार्य पूरा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बीके सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed