फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gym trainer suicide in suspicious condition in Saharanpur

Saharanpur: जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 24 Jul 2023 10:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिम ट्रेनर ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Gym trainer suicide in suspicious condition in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Getty Images

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोर्ट रोड स्थित जिम के ट्रेनर ने संदिग्ध हालात में सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोेतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर निवासी सचिन की उम्र 28 साल थी। वह महानगर में कोर्ट रोड स्थित एक जिम में ट्रेनर था और पत्नी व बेटी के साथ कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बृजेशनगर में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सचिन ने बृजेशनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  उसके एक चार साल की बेटी है। पता लगने परिजनों में कोहराम मच गया और वह भी इस्लामनगर से सहानपुर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है सचिन रोजाना की तरह जिम गया था और शाम छह बजे छुट्टी करके अपने घर लौट गया था। इसके बाद ही उसने अचानक कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एसपी सिटी का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed