फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurjar Samaj conducted Gaurav Yatra without permission

Saharanpur News: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति के निकाली गौरव यात्रा

Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Samaj conducted Gaurav Yatra without permission
गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल समाज के लोग
सहारनपुर/नकुड़/अंबेहटा। गुर्जर समाज ने फंदपुरी से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा बिना अनुमति के निकाली, जिसे रोकने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा। मंडलायुक्त लोकेश एम. डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने गुर्जर समाज के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गौरव यात्रा को अनुमति न देते हुए उस पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद गुर्जर समाज ने यात्रा निकाली। सोमवार को गांव फंदपुरी स्थित राजेश पायलट चौक से गुर्जर यात्रा की शुरुआत जनपद शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, यमुनानगर से आए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने की। इनके आने से पूर्व ही मंडलायुक्त लोकेश एम. डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गुर्जर समाज के लोगों को बिना अनुमति के यात्रा निकालने से रोकने में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नाकाम रहे।
विज्ञापन

यहां कई हजार की संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्र हो गए, जो सम्राट मिहिर भोज और गुर्जर समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइकों व कारों से नकुड़ की ओर बढ़ गए। इसके बाद यात्रा नकुड़ से अंबेहटा की तरफ गई। अंबेहटा में नारेबाजी करते हुए यात्रा लेकर समाज के लोग पुन: फंदपुरी चौक पर पहुंचे, जहां पर यात्रा संपन्न हो गई। मार्ग में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। रास्ते में अधिकारियों ने यात्रा रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की नहीं चली। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी यात्रा के साथ क्षेत्र में भी गश्त करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अलावा पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी, पवन सिंह राठौर, लोकेश गुर्जर, सुरेंद्र सिरोही, संजय, अनिल, अनुज माजरा, तनवीर प्रधान, अतुल फंदपुरी, सुभाष रावल, अमित सोनू गुर्जर, विरेंद्र गुर्जर, बबलू, कपिल सिंह आदि शामिल रहे।
पांच बार हुए यात्रा रोकने के प्रयास
फंदपुरी में यात्रा निकलने के बाद मार्ग में भी पांच स्थानों पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा रोकने की कोशिश की, लेकिन गुर्जर समाज के लोग नहीं माने। हरि काॅलेज के पास मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर यात्रा को रूकवाया। गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगाेंं से वार्ता कर यहीं यात्रा को खत्म करने को कहा, लेकिन गुर्जर समाज के लोगों ने यात्रा रोकने से साफ मना कर दिया और वह आगे बढ़ गए।
सीधे तौर पर शामिल होने से किया किनारा, किया स्वागत
यात्रा में सत्ता पक्ष के गुर्जर समाज के नेताओं ने सीधे तौर पर शामिल होने से किनारा किया। वहीं, मार्ग में कई जगहों पर स्वागत जरूर किया गया। नकुड़ ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी ने यात्रा के हरि कॉलेज के सामने पहुंचने पर फूलों की बरसात कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों को ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिंक की बोतलें वितरित की। इस दौरान एनपी राठौर, मयंक चौधरी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन चौधरी ने यात्रा में शामिल होकर समर्थन दिया।
राहगीरों काे उठानी पड़ी परेशानी, लगा जाम

यात्रा के दौरान सड़क पर भारी भीड़ के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि, यात्रा वाले मार्ग पर कुछ जगह जाम लग गया। इस वजह से वाहनों बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग गर्मी में परेशान हो गए।

हरियाणा और पड़ोसी जिलों से भी आए लोग

यात्रा में शामिल होने के लिए गुर्जर समाज के लोग हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कई जिलों से भी आए। रविवार की शाम ही ज्यादातर लोग पहुंच गए थे। यह लोग गुर्जर बाहुल्य इलाकों में रुक गए। मुख्य मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। इस वजह से खेतों के रास्ते होते हुए भी लोग फंदपुरी पहुंचे। वहीं, यात्रा की अनुमति निरस्त करने वाले एसडीएम अजय कुमार अपनी गाड़ी से यात्रा के आगे चलते रहे।

गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल समाज के लोग

गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed