फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gulshan Nagpal expelled from CIS

गुलशन नागपाल सीआईएस से निष्कासित

Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gulshan Nagpal expelled from CIS
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंव सर्विस के उद्यम? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी एवं महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा आदि कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पलटवार करते हुए गुलशन नागपाल को न सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है, बल्कि संगठन से भी निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बुधवार को गुलशन नागपाल द्वारा जारी प्रेस बयान में सीआईएस को भंग करने की घोषणा की निंदा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार रात हुई कोर ग्रुप की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि गुलशन नागपाल को संस्था को भंग करने को कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वे पूर्णतया मनगढ़ंत और निराधार हैं। महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने रविन्द्र मिगलानी पर आईआईए से निष्कासित होने का झूठा आरोप लगाया है, जबकि उन्होंने दस जुलाई 2021 को मंडल अध्यक्ष पद से स्वयं त्यागपत्र दिया था। उन्होंने कहा कि बुधवार रात हुई बैठक में सर्वसम्मति से रविन्द्र मिगलानी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा, संजय कपूर, दिनेश माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, सुभाष मिगलानी, गौरव गाबा, मनमोहन सिंह, गौरव जैन, डॉ. ओंकार सिंह, गौतम शंकर सिंघल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed