फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GRP recovered 150 mobile phones worth Rs 23 lakh

Saharanpur News: जीआरपी ने 23 लाख रुपये के 150 मोबाइल फोन किए बरामद

Mon, 14 Aug 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
GRP recovered 150 mobile phones worth Rs 23 lakh
सहारनपुर। जीआरपी ने चोरी और गुम हुए 150 मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया है। ये मोबाइल ट्रेनों और स्टेशनों से चोरी व गुम हुए थे। मोबाइल फोन की कीमत करीब 23 लाख रुपये है। एसपी जीआरपी ने 50 लोगों को मोबाइल फोन दिए। अपने मोबाइल पाकर सबके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के मुताबिक, मोबाइल फोन गायब होने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार व उप निरीक्षक तारिक वसीम सर्विलांस टीम के साथ तलाश में जुटे रहे। कई दिनों के प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली। जीआरपी ने यह मोबाइल फोन झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्याें से 150 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

इनकी कीमत 23 लाख रुपये रुपये आंकी गई है। जिन लोगों के मोबाइल फोन हैं, वे सहारनपुर के अलावा आंध्र प्रदेश, उज्जैन, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई जिलों व राज्यों के हैं। इस दौरान जीआरपी सीओ श्वेता आशुतोष ओझा, थाना प्रभारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed