फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Groom side has broken marriage relationship after is not demand of bullet bike

दहेज में बुलेट की मांग: शादी के कार्ड बंट चुके पर दूल्हे पक्ष ने ऐन वक्त पर तोड़ा रिश्ता, SSP से लगाई गुहार

Tue, 30 Apr 2024 07:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में दहेज में बुलेट मांगने का मामला प्रकाश में आया है। दूल्हे पक्ष ने दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया है। उधर, लड़की पक्ष ने रिश्तेदारी में कार्ड भी बांट दिए हैं। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Groom side has broken marriage relationship after is not demand of bullet bike
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर में दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। बताया कि शादी के कार्ड तक बंट चुके हैं और उन्होंने मैरिज हॉल भी बुक कर लिया। वहीं, ऐन वक्त पर लड़के पक्ष ने शादी तोड़ दी।

विज्ञापन


कुतुबशेर क्षेत्र की नदीम कॉलोनी के रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया निवासी युवक के साथ 20 नवंबर 2022 को तय हुआ था। दोनों की शादी 18 मई 2024 के लिए तय हो रखी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुबई भागे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे: फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले राजू को लेकर मेरठ पहुंची बीकानेर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शादी के लिए कार्ड छप चुके हैं और रिश्तेदारी में कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा शादी के लिए मैरिज हॉल भी बुक कर लिया गया। फर्नीचर की खरीदारी कर ली गई। अब लड़का पक्ष दहेज में बुलेट की मांग कर रहा है। बुलेट नहीं मिलने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं, लड़की पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: रिटायर्ड दरोगा के घर में जघन्य वारदात, निर्मम तरीके से सास-बहू का कत्ल, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शिकायती पत्र आया है, जिस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed