फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Double Murder Case: Two Women Murdered In Halalpur Village Of Baghpat District

बड़ी वारदात: रिटायर्ड दरोगा के घर में जघन्य वारदात, निर्मम तरीके से सास-बहू का कत्ल, मौके पर पहुंचे अफसर

Tue, 30 Apr 2024 06:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

Baghpat Crime : बागपत में रिटायर्ड दरोगा के घर में सास और बहू को निर्मम तरीके से मार डाला। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Baghpat Double Murder Case: Two Women Murdered In Halalpur Village Of Baghpat District
महिलाओं के फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक बड़ी वारदात हो गई। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि सास और बहू की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा ही है।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के अनुसार, अलग-अलग कमरों में मिलीं सास-बहू की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप उठी। बताया गया कि घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी बागपत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat Double Murder Case: Two Women Murdered In Halalpur Village Of Baghpat District
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। रिटायर्ड दरोगा के नेशनल वेटलिफ्टर बेटे मनीष द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि पुलिस को देखकर उसने अपने गले पर ब्लेड मार लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक मनीष की पत्नी वर्षा और दूसरी मनीष की मां सरोज है। वर्षा दो माह की गर्भवती थी।

Baghpat Double Murder Case: Two Women Murdered In Halalpur Village Of Baghpat District
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सेवानिवृत्त दरोगा के घर में खूनी खेल

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के घर में मंगलवार को खेला खेल गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने ही अपनी गर्भवती पत्नी और मां की हत्या कर दी। वहीं, सेवानिवृत्त दरोगा के घर में हुई इस जघन्य वारदात के बारे में सुनकर हर कोई सहम उठा।

Baghpat Double Murder Case: Two Women Murdered In Halalpur Village Of Baghpat District
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बताया कि मंगलवार को जितेंद्र पेंशन के मामले में दिल्ली चला गया था। तभी घर में जितेंद्र के छोटे बेटे ने अपनी पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या कर दी। उधर, ग्रामीणों ने सास-बहू की हत्या की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद बाथरूम में जाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार कराया।

इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। हत्या के कारणों का भी जल्द ही पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed