फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grants to the dependents of teachers who died of Corona

कोरोना से मरने वाले शिक्षकों के आश्रितों को मिले अनुदान

Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grants to the dependents of teachers who died of Corona
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद कोरोना की चपेट में आने से जिन कर्मियों की मौत हुई, उनके आश्रितों को प्रदेश सरकार ने अनुदान देने की घोषणा की। इस सूची में सहारनपुर जिले के भी 22 लोग शामिल हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक नेताओं ने इस सूची पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिले में 30 से अधिक बेसिक शिक्षकों की जान गई, मगर अनुदान के लिए मात्र 12 ही बेसिक शिक्षकों को शामिल किया है। शिक्षक नेताओं और पीड़ित परिवारों की मांग है कि कोरोना से मरने वाले सभी शिक्षक के आश्रितों को अनुदान दिया जाए।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है। संगठन ने मुख्यमंत्री से कोरोना से मरने वाले सभी शिक्षकों के आश्रितों का अनुदान देने की मांग की है। साथ ही मृतक आश्रितों को अधिसंख्य पदों पर योग्यता के अनुसार लिपिक व शिक्षक पदों पर नियुक्ति देने की भी मांग की। उन्होंने बताया सरकार ने नियुक्ति देने के आदेश तो दिए हैं, मगर शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा जनपद में कोरोना से जान गंवाने वाले शिक्षकों की संख्या करीब 30 थी। करीब 18 शिक्षकों के आश्रितों को अनुदान से बाहर रखना ठीक नहीं है। कुछ शिक्षक ऐसे रहे, जो डर के कारण या फिर उन्हें जांच तक कराने का मौका नहीं मिला और कोरोना से उनकी जान चली गई। सरकार को सहानुभूति दिखाकर सभी मृतक शिक्षकों के आश्रितों को अनुदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके परिजनों को मिलेगी सहायता
बेसिक शिक्षा विभाग से सीमा रानी, रीनू सिंह, राकेश कुमार, रकम सिंह, विकास कुमार, विकास कुमार राणा, विनोद कुमार, मुमताज जहां और नदीम अख्तर का नाम सूची में शामिल है। इसके अलावा श्रम विभाग से प्रवीन कुमार, उच्च शिक्षा विभाग से सुनीता रानी, माध्यमिक शिक्षा विभाग से बिजेंद्र सिंह, मयंक पांडेय, सिंचाई विभाग से सतवीर सिंह, पंचायती राज विभाग से सुशील कुमार और इमरत, गन्ना विभाग से उबैद उस्मानी, कृषि विभाग से वीरेेंद्र मलिक और डॉ. दीपक कुमार, ग्राम्य विकास विभाग से करम सिंह, वाणिज्य कर एवं मनोरंजन विभाग से नरेश कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed