फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government wants to crush the voice of farmers: Ajay Kumar Lallu said in Mahapanchayat saharanpur

किसानों की आवाज कुचलना चाहती है सरकार: महापंचायत में बोले अजय कुमार लल्लू

Wed, 10 Feb 2021 11:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government wants to crush the voice of farmers: Ajay Kumar Lallu said in Mahapanchayat saharanpur
मंच से बोलते अजय कुमार लल्लू - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान पंचायत में कहा कि 180 से अधिक किसानों ने शहादत दे दी, मगर प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों और नौजवानों का अपमान किया। सरकार आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज कुचलना चाहती है, मगर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगी। 

विज्ञापन


अजय कुमार ने कहा कि भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का दावा खोखला है। किसान दर-दर की ठोकर खा रहा है, लेकिन सरकार गन्ना मूल्य तक घोषित नहीं कर रही। बिजली के बढ़ते दाम ने किसान की नाक में दम कर रखा है। जिसने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, उसका दमन किया गया और जेल भेजा गया।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने उन्नाव की बिटिया की आवाज बुलंद की, हर दुख में पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। सहारनपुर की धरती से सम्मान और अधिकार की लड़ाई का आगाज प्रियंका गांधी ने कर दिया है। किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अगर लाठी चलेगी तो पहली लाठी हम खाएंगे। किसानों के हक में जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने नारा लगवाया, जो खेत को जोते बोये वही खेत का मालिक होय।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा किसानों के खिलाफ रही भाजपा: शुक्ला 
पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के खिलाफ रही है। उसने कभी भी किसानों के हित में नहीं सोचा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन डीजल, पेट्रोल तथा कृषि यंत्र महंगे हो रहे हैं। सरकार ने किसानों का भविष्य बिगाड़ दिया है। देश के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में आप सभी सहयोग करें। 

कृषि मंत्री का कृषि से ताल्लुक तक नहीं : पुनिया
एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि पूरा देश कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का कृषि से कोई ताल्लुक नहीं है तो वह किसानों का दर्द कैसे समझ सकते हैं। सरकार कहती है कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, लेकिन उन्हें अपमानित किया जा रहा है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 

डरपोक हैं दमन करने वाले : सुप्रिया श्रीनेत 
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसानों का दमन करने वाले डरपोक हैं। आज ये राम का नाम ले रहे हैं, कल यही रहीम का नाम लेंगे। कृषि कानून अंबानी तथा अडानी के कहने पर बनाए गए हैं। किसानों को देश की रीढ़ माना जाता है मगर ये गोडसे के लोग हैं। किसानों के हित की बात नहीं करेंगे।

मंच के नजदीक कराया गया ध्वजारोहण 
किसान पंचायत के मंच के नजदीक ही प्रियंका गांधी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचीं। 

प्रतीक चिह्न में दिया हल 
किसान पंचायत में प्रियंका गांधी को विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अली, नोमान मसूद, जावेद साबरी ने प्रतीक चिह्न हल देकर सम्मानित किया। वहीं, सिख समाज की तरफ से पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान एचएस चड्ढा, बॉबी माकन, साहब सिंह, परमवीर सिंह ने प्रियंका गांधी शॉल और सरोपा भेंट किया। 

यातायात जाम के बने हालात 
गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर रैली स्थल होने के कारण लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। रैली के दौरान सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव धोलाहेड़ी तथा सुल्तानपुर से बाईपास तक जाम लगा रहा। रैली के उपरांत भीड़ छंटने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा, उसके बाद ही रास्ता खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed