{"_id":"57d1b2f44f1c1bce76317242","slug":"government-tax-collected-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से टैक्स वसूल रही सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से टैक्स वसूल रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सभा में बोलते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार फसल बीमा योजना के बहाने किसानों से फसलों का टैक्स वसूल रही है।
किसानों की स्वेच्छा के बिना ही उनके क्रेडिट कार्ड से बीमा राशि काटी जा रही है। उनके द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाई गई है। यदि जबरन किसानों पर फसल बीमा योजना थोपी गई तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
यह किसानों की इच्छा पर निर्भर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बीमा योजना 26 फसलों पर नहीं, बल्कि सभी फसलों पर लागू होनी चाहिए। चौधरी टिकैत बृहस्पतिवार को यहां फतेहपुर कलां स्थित एक कॉलेज के परिसर में आहूत भाकियू की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाकंभरी शुगर टोडरपुर मिल के लिए अधिग्रहण की गई किसानों की जमीनें मिल लगाने के लिए अधिग्रहण की गई थी। यदि मिल मालिक मिल चालू नहीं करते, तो अधिग्रहण की गई किसानों की जमीनें वापस करनी होगी।
अगर नहीं की, तो भाकियू किसानों को जबरन कब्जा कराना भी जानती है। उन्होंने किसानों से संगठित होकर यूनियन के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जब तक हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा, किसानों के सामने समस्याएं आती रहेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का वाजिब दाम तय करने का अधिकार मिले, यहीं भाकियू का उद्देश्य है और इसी लड़ाई को लड़ने के लिए भाकियू बनी थी।
पंचायत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जगन सिंह चौहान और संचालन मास्टर रघुवीर सिंह ने किया।
पंचायत में तहसील अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल, रंगीलाल चौहान, सुरेंद्र कांबोज, सुरेश चौहान, हामिद खां, पूरण सिंह चौहान, नासिर खान, ब्रह्मपाल कश्यप, रमेश सैनी, प्रधान बदरूज्जमां, गंगाराम शर्मा, आलिम प्रधान आदि मौजूद रहे।