{"_id":"6558fd4a3028ced1d00e54b6","slug":"government-should-declare-sugarcane-price-as-rs-500-per-quintal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-13209-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करे सरकार
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरु हो गया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से किसान उहापोह में हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई लागत को देखते हुए प्रदेश सरकार कम से कम 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे। उन्होंने गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिलों पर करीब 75 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कई महीनों से डेंगू, चिकनगुनिया आदि बुखार का भारी प्रकोप है। इससे काफी लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनपद की अवैध लैबों की जांच कराएं। इस दौरान धीरेंद्र चौधरी, जोनी मुखिया, सोमवीर राणा, यशपाल सिंह, मदनपाल, शेर सिंह गुर्जर, हरीश कुमार, अरशद, सादिक आदि मौजूद रहे।