UP: पहलगाम में आतंकी हमले पर सांसद इमरान मसूद ने दिया बयान, कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कही ये बात
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार को आतंकियों से सख्ती से निपटना चाहिए। बिल्कुल नरमी न बरती जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों से बलपूर्वक निपटे। इन्हें कुचल देना चाहिए, जिससे इन आतंकियों को एक सबक मिले।
सांसद ने कहा कि पहले हम लोग कश्मीर में रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, लेकिन अब पर्यटक रात में भी सड़कों पर बिना किसी डर के घूम सकते हैं। मैं खुद भी तीन दिन पहले कश्मीर गया था।
यह भी पढ़ें: थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल
उन्होंने कहा कि रात 12 बजे तक हम वहां सड़कों पर घूम रहे थे। पर्यटक भी रात में बिना किसी डर के घूमते हुए दिखाए थे, जो नजारा सुकून देने वाला था। पिछले कुछ समय में कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा था। स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन मंगलवार की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आतंकियों ने परिजनों के सामने लोगों को मारा है। यह घटना बेहद दुखद है। सरकार को इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले से सख्ती से निपटना चाहिए। सरकार आतंकवाद के साथ किसी तरह से समझौता न करें।
आतंकी हमले में 26 पयर्टकों की नृशंस हत्या की गई
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।