{"_id":"611563cc8ebc3e795061ccc3","slug":"government-secondary-schools-got-nine-new-teachers-saharanpur-news-mrt551632873","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले नौ नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले नौ नए शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले नौ नए शिक्षक
सहारनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के रिक्त 2846 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत सहारनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को नौ नए शिक्षक मिले हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन जुडे़। यहां एनआईसी में आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, सीडीओ विजय कुमार की उपस्थिति में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र देने के लिए 16 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 15 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें रसायन विज्ञान और उर्दू का एक-एक प्रवक्ता तथा शेष 13 सहायक अध्यापक शामिल हैं। 13 सहायक अध्यापकों में हिंदी और शारीरिक शिक्षा का एक-एक तथा बाकी 11 सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक हैं। खास बात यह है कि जिन 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें से नौ अभ्यर्थियों को सहारनपुर के विद्यालयों में नियुक्ति मिली है, जबकि शेष छह लोगों को बहराइच, फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, शाहजहांपुर में नियुक्ति मिली है। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
इनको मिली नियुक्ति
जिन 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उनमें मोहित, फसीउर्रहमान, सुषमा, अजीत सिंह, ललिता देवी, प्रियंका, सपना, पवित्रा, नीलम, आशा, प्रीति दुबे, सरिता, मीनाक्षी, रश्मि, बृजेश कुमार शामिल हैं। जो नहीं पहुंची उनका नाम मीनाक्षी है, जिनको मिर्जापुर के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाना था।