फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government order for upgradation of grade pay should be issued

Saharanpur News: ग्रेड वेतन के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हो

Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government order for upgradation of grade pay should be issued
कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सम्मेलन को संबोधित - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसमें ग्रेड वेतन का उच्चीकरण के लिए शासनादेश जारी कराने और पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करने आदि का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अजीत उपाध्याय, प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता नीरू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप द्वीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

त्रैमासिक बैठक में प्रदेश के करीब 44 जनपदों के कर्मचारी प्रतिनिधि/पदाधिकारियों ने भागेदारी की। वक्ताओं ने रिक्त पदों पर शासन द्वारा भर्ती नहीं किए जाने, राजस्व परिषद स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने की धीमी कार्रवाई करने और शासनादेश के अनुसार प्रत्येक माह शासन/परिषद स्तर पर बैठक आयोजित नहीं किए जाने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, जिला मंत्री निशांत कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राजीव भसीन, सरवर सिद्दीकी, अनीप कुमार आदि ने प्रांतीय पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, महामंत्री अरविन्द कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय, संयुक्त मंत्री केंद्रपाल सिंह, जगदीश कुमार निगम, मुकेश कुमार, संजय शर्मा, खजान सिंह, नीरू सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed