फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government going to pledge agriculture in the hands of industrialists: Rakesh Tikait

खेती को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने जा रही सरकार:राकेश टिकैत

Wed, 21 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government going to pledge agriculture in the hands of industrialists: Rakesh Tikait
खेती को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने जा रही सरकार:राकेश टिकैत
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून बना कर किसानों को बर्बादी की ओर धकेलने का काम किया है। आने वाले समय में ऐसे ही और कानून बना कर सरकार खेती किसानी को कुछ उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने जा रही है। अब भी किसान नहीं जागे तो अन्नदाता कहलाने का गौरव रखने वाला किसान केवल मजदूर बनकर रह जाएगा।
चौ. राकेश टिकैत बुधवार को गांव औरंगाबाद में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडियों के बाहर शुल्क खत्म करने से जहां दो साल के अंदर मंडियां खत्म हो जाएंगी वहीं केवल पैन कार्ड पर कृषि उपज खरीदने का अधिकार देकर किसानों को ठगने की सहूलियत दी जा रही है। वॉलमार्ट साप्ताहिक पैठ को खत्म करके जहां हमारे छोटे दुकानदारों का रोजगार छीना जा रहा है वहीं वह अपने उत्पादों की भी मनमानी कीमत वसूल करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान कान्ट्रेक्ट खेती का फार्मूला लागू करने जा रही है। जिससे बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन को पचास सालों के लिए ठेके पर लेकर उन्हें रसायनिक खाद डाल कर बंजर बनाने का काम करेंगे। इसके बाद किसानों के पास मजदूरी के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने पंजाब की तर्ज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम खरीद पर सजा का प्रावधान पूरे देश में किए जाने की मांग केंद्र सरकार से की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अब केवल सांकेतिक हो रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि भाकियू की ताकत के बूते ही जिले के किसानों ने प्रशासन से अपनी मांगों को पूरा कराने की हिम्मत दिखाई है। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चौ. राकेश टिकैत, चौ. विनय कुमार, चौ. दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह, प्रदेश महामंत्री चौ. मेवाराम, सरदार मनमोहन सिंह, चौ. जगपाल और अमीर हैदर जैदी को पगड़ी पहनाकर और शाल भेंट कर सम्मान किया गया। सचिन चौधरी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को हल भेंट किया। महापंचायत युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज और जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर कांबोज के संयोजन में आहूत की गई। अध्यक्षता खड़क सिंह और संचालन जिला महासचिव चौ अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर चौ. रघुबीर सिंह, विवेक पुंडीर, मुकेश तोमर, चौ. देशपाल सिंह, बबली कांबोज आदि रहे।

जसमौर रियासत के आतुल्य प्रताप ने ली भाकियू की सदस्यता
महापंचायत में जसमौर रियासत के कुंवर आतुल्य प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ यूनियन की सदस्यता ली। यूनियन की जनपद इकाई की तरफ से राकेश टिकैत को किसान भवन के लिए एक लाख एक हजार दिए गए। अजय कांबोज ने 11 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed