फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods worth three lakhs stolen from transformer

ट्रांसफार्मर से तीन लाख का सामान चोरी

Thu, 02 Dec 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Goods worth three lakhs stolen from transformer
चोरी के बाद ट्रांसफार्मर की पडताल करते बिजली कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। बुधवार की रात में चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर को खुर्द बुर्द कर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया। बिजली ट्रांसफार्मर में चोरी के चलते नगर का अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर के गंगोह रोड स्थित कब्रिस्तान के निकट रखे विद्युत निगम के 250 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर को बुधवार की रात में चोरों ने खुर्द बुर्द कर ट्रांसफार्मर से अंदर लगे सामान और कॉपर (तांबा) तार चोरी किया। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बिजली ट्रांसफार्मर में चोरी के चलते आधी रात से बिजली आपूर्ति पूर्णत: बंद होने के कारण उपभोक्ता परेशान है, जहां रात भर से बिजली आपूर्ति बंद होने के चलते ऑनलाइन काम करने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही पीने के पानी की भी किल्लत हो रही है। नगरवासी राकेश कौशिक, अमित नामदेव, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, जयगोपाल अरोड़ा, बिजेंद्र रुहेला, अनिल भटनागर, हिमांशु गर्ग, सोनू अछडे़जा, गौरव कुमार आदि ने बिजली विभाग से उक्त ट्रांसफार्मर को अतिशीघ्र ठीक करा बिजली आपूर्ति की मांग की। उधर, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed