{"_id":"6866ca11192e6bafab066d5d","slug":"go-to-sleep-on-the-bed-and-get-your-name-written-in-the-morning-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153134-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चारपाई बिछाकर सो जाओ सुबह नाम लिखवा लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चारपाई बिछाकर सो जाओ सुबह नाम लिखवा लेना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड अपडेट कराने आए उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर बार-बार चक्कर कटवाने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि लोगों से कहा जा रहा है कि चारपाई बिछाकर सो जाओ और सुबह होते ही सबसे पहले नाम लिखवा लेना ।
पोस्ट ऑफिस में बृहस्पतिवार को आधार अपडेट कराने पहुंचे उपभोक्ता अवनीश कुमार, मतलूब, मेनका व अरविंद कुमार आदि का आरोप था कि आधार अपडेट करने वाले कर्मचारी उन्हें सुबह पांच बजे बुला लेते हैं।
कई घंटे इंतजार कराने के बाद एक दिन में मात्र 15 कार्ड ही अपडेट होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं, जबकि दलालों के माध्यम से रोजाना ज्यादा कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि हद तो तब हो गई जब एक बुजुर्ग महिला को आधार अपडेट कराने के लिए रात में पोस्ट ऑफिस के बाहर ही चारपाई बिछाकर सो जाने और सुबह को सबसे पहले उठकर अपना नाम लिखवाने की बात कही गई। उधर, कार्यवाहक पोस्ट मास्टर रूपा रानी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एक युवक के खिलाफ कार्य में बाधा डालने व लोगों को भड़काकर हंगामा कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।