फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Glocal's team beat FC to win the football match

ग्लोकल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में एफसी को हरा जीता फुटबाल मैच

Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Glocal's team beat FC to win the football match
ग्लोकल विश्वविद्यालय की विजयी फुटबाल टीम - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम एवं एफसी सहारनपुर टीम के बीच शुक्रवार को फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। जिसमें ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम ने 5-0 के स्कोर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

ग्लोकल यूनिवर्सिटी एवं एफसी सहारनपुर टीम के बीच पहला हाफ रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के अंतिम हाफ में ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम ने पांच गोल कर सहारनपुर की टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा ऐसे आयोजनों से जहां आपसी प्रेम बढ़ता है वहीं आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम में 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें अली शेट्टीमा, मोहम्मद अली, उमर अब्बा उमर, उसैनी गोनी, बशीर याकूब सिद्दीक, अदमू मुस्तफा, तिजानी मो. बुखारी, सईद सुलेमाम, मो. मुहम्मद सानी, मो. यूसुफ बुखारी, उमर मैना, क्षार मोहम्मद, अब्दुलरहमान ए बाबा, मो. मैदाला, अब्बा मनु, मोहम्मद तिजानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed