फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ghazwa-e-Hind controversy: NCPCR again asks for report, will have to answer by 11 in ten years old matter

गजवा ए हिंद विवाद: NCPCR ने फिर मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों को 11 तक देना होगा जवाब, 10 वर्ष पुराना है मामला

Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

Darul Uloom News: गजवा-ए-हिंद का महिमामंडन करने के मामले ने 10 वर्ष बाद तूल पकड़ लिया है। अब दारुल उलूम ने इस मामले को लेकर एसएसपी को लिखित में जवाब दिया है। मामले में दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है।  

विज्ञापन
Ghazwa-e-Hind controversy: NCPCR again asks for report, will have to answer by 11 in ten years old matter
दारुल उलूम में मजलिस-ए-शूरा की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गजवा-ए-हिंद को लेकर विवादों में फंसा दारुल उलूम प्रकरण एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। दारुल उलूम के फतवे गजवा-ए-हिंद को लेकर पुलिस-प्रशासन दी गई रिपोर्ट पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


भेजी गई रिपोर्ट के बाद आयोग की तरफ से दोबारा जिला प्रशासन को आदेश जारी किया गया है कि पुराने आदेशों की अनुपालना की जाए। जिसकी 11 मार्च तक रिपोर्ट दें। इस अवधि तक रिपोर्ट नहीं देने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव 2024: कैराना लोकसभा सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, तीसरी बार आमने-सामने हसन परिवार और प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
दरअसल, वर्ष 2015 में दारुल उलूम की वेबसाइट पर किसी व्यक्ति ने गजवा-ए-हिंद को लेकर जानकारी मांगी थी। जिस पर दारुल उलूम ने अपने जवाब में पुस्तक सुन्नत-अल-नसाई का हवाला दिया था। कहा था कि गजवा-ए-हिंद को लेकर इसमें पूरा एक अध्याय है। बाल संरक्षण आयोग ने कहा था कि यह देश विरोधी है, क्योंकि इसमें गजवा-ए-हिंद को इस्लाम के नजरिए से जायज बताया गया है।

 

मामले में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था और जांच रिपोर्ट भी मांगी थी। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त जांच कमेटी ने दारुल उलूम मे जाकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

दारुल उलूम की तरफ से लिखित में जवाब दिया गया था कि यह पुराना फतवा है। इसका वर्तमान से कोई संबंध नहीं है। जांच रिपोर्ट पुलिस-प्रशासन की तरफ से आयोग को भेज दी गई थी, जिस पर अब आयोग ने आपत्ति जताई है। 
 
आयोग की ओर से पत्र मिला है, जिसमें मामले को लेकर दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कराकर जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। -डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम

आयोग का पत्र आया है। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाएगा। - डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed