फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ghazwa-e-Hind controversy: Darul Uloom replied, three-days meeting will be held on 28th

गजवा-ए-हिंद विवाद: किरकिरी के बाद दारुल उलूम ने दिया जवाब, 28 को होगी तीन दिवसीय अहम बैठक

Sun, 25 Feb 2024 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

Darul Uloom News: गजवा-ए-हिंद का महिमामंडन करने के मामले ने 10 वर्ष बाद तूल पकड़ लिया है। अब दारुल उलूम ने इस मामले को लेकर एसएसपी को लिखित में जवाब दिया है। वहीं 28 फरवरी को तीन दिवसीय बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ghazwa-e-Hind controversy: Darul Uloom replied, three-days meeting will be held on 28th
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गजवा-ए-हिंद को लेकर विवादों में फंसे दारुल उलूम ने अपना लिखित जवाब डीएम और एसएसपी को भेजा है। जिसमें उन्होंने हदीस के हवाले से दिए गए जवाब का उल्लेख किया है।

विज्ञापन


मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि गुरुवार जांच के लिए पहुंचे देवबंद एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया को मौखिक रूप से जवाब दे दिया था। शनिवार को डीएम और एसएसपी को भी एक पेज का लिखित जवाब भेज दिया गया। जो उर्दू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि संस्था ने वर्ष 2015 में वेबसाइट पर एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल पर जो जवाब दिया था वो उनकी निजी राय नहीं थी, बल्कि जो कुछ भी हदीस में लिखा हुआ है, उसकी नकल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazwa-e-Hind controversy: Darul Uloom replied, three-days meeting will be held on 28th
दारुल उलूम, देवबंद - फोटो : DEOBAND

उससे वर्तमान का दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। इससे साथ ही मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने स्पष्ट कहा कि वह मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

बता दें कि दारुल उलूम की वेबसाइट पर गजवा-ए-हिंद को लेकर डाले गए वर्ष 2015 के एक फतवे को आधार बनाकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने सहारनपुर डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर दारुल उलूम के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। 

विवादों के बीच दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा (एग्जीक्यूटिव कमेटी) की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन 28 फरवरी से होगा। माना जा रहा है कि इसमें शूरा सदस्य गजवा-ए-हिंद के मुद्दे को उठाने वाले राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Wesrt UP News Live News: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मेरठ में आज कई क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

Ghazwa-e-Hind controversy: Darul Uloom replied, three-days meeting will be held on 28th
दारुल उलूम - फोटो : Daoband

दारुल उलूम के मेहमानखाने में शैक्षिक सुधार को लेकर आयोजित होने वाली मजलिस-ए-शूरा की तीन दिवसीय होगा। संस्था के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उपप्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि बैठक का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इसमें शिक्षा, बच्चों के रहन सहन, अध्यापकों सहित शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा, साथ ही व्यवस्थाओं को ओर अधिक बेहतर बनाने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

वहीं, बताया जाता है कि शूरा की बैठक में गजवा-ए-हिंद के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि देश के कोने कोने से आने वाले मजलिस-ए-शूरा के सदस्य एनसीपीसीआर द्वारा गजवा-ए-हिंद का मुद्दा उठाने को लेकर कोई ठोस फैसला कर सकते हैं।

इस प्रकरण में जांच जारी है। अभी एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed