Wesrt UP News Live: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मवाना में गोकशी, हिंदू संगठनों का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बागपत में चोरों ने देवी मंदिर के ताले तोड़कर छत्र सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी किया
गांव के उतरी छोर पर सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन मां भगवती देवी का मंदिर है। चैत्र नवरात्रों में मंदिर परिसर में सप्तमी अष्ठमी के दिन विशाल मेला लगता है। शनिवार की रात्रि दो अज्ञात चोर मंदिर के गेट के ताले तोड़कर अंदर घुस गये। मंदिर में चोर घुसते व बाहर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।
मवाना में गोकशी पर हंगामा
मेरठ के मवाना में गांव खेड़ी मनिहार में गोकशी की घटना से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। यहां ईंख के खेत में अज्ञात द्वारा आवारा गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी मनिहार में चौधरी धर्मवीर सिंह का मवाना फलावदा मार्ग पर सड़क से लगा हुआ ही खेत है, जिसमें सुबह के समय वह गन्ने की छिलाई करने के लिए पहुंचे तो वहां पर उन्हें कुत्तों का झुंड दिखाई दिया।
अंदर जाकर देखा तो खेत में गोवंश के अवशेष दिखाई दिए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए, रोष व्याप्त हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अवशेषों को दबाने की तैयारी कर रही है। हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाय का कटान करने वालों के शीघ्र पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कड़ी कार्रवाई आश्वासन दिया। इसके बाद गाय के अवशेषों को जेसीबी मंगा कर गड्ढा खुदवा कर दबवा दिया।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम साफ है और धूप निकल रही है, लेकिन हवाओं के चलने से धूप में भी ठंड का एहसास बना हुआ है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तामपान 24.2 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, हवाओं के चलने से एक्यूआई स्तर गिरा है। मेरठ का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 86, गंगानगर 98, पल्लवपुरम 108, दिल्ली रोड 102, हापुड़ चौराहा 105 दर्ज किया गया।
सुधांशु महाराज ने जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
Wesrt UP News Live: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मवाना में गोकशी, हिंदू संगठनों का हंगामा
मंगलपांडे नगर उपकेंद्र क्षेत्र के अजंता काॅलोनी, दामोदर काॅलोनी, प्रेम प्रयाग, मोती प्रयाग, हनी गोल्फ ग्रीन, औरंगशाहपुर डिग्गी, ए ब्लॉक, तेजगढ़ी, गढ़ रोड, मीरा एंक्लेव आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
लोहियानगर उपकेंद्र क्षेत्र सी पॉकेट में 33 केवी की लाइनों के सुदृढ़ीकरण के चलते लोहिया नगर, पुलिस एन्कलेव, कांशीराम काॅलोनी, बुद्धा एंक्लेव, अशोक विहार में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मोहिउद्दीनपुर उपकेंद्र क्षेत्र में लाइनों के सुदृढ़ीकरण के चलते जसवंतपुरा, बहादुरपुर, सैदपुर, प्रथमगढ़, मोहिउद्दीनपुर, कायस्थ गांवड़ी, इकला, ढिंढाला, काजमाबाद गून, भूडबराल, महरौली, अंजौली, छज्जूपुर, साईंधाम आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।