फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get oxygen plant also provided through smart city scheme: Shahi

स्मार्ट सिटी योजना से भी लगवाएं ऑक्सीजन प्लांट: शाही

Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Get oxygen plant also provided through smart city scheme: Shahi
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाए। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों तक कोविड किट अवश्य पहुंचनी चाहिए, इसमें कतई लापरवाही ना हो। साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में कोविड संक्रमण की स्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले की नौ सीएचसी पर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने और बेड की संख्या बढ़ाने को विधायक निधि से सहमति दी गई है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए भविष्य के लिहाज से प्रभावी तैयारी रखनी है और स्मार्ट सिटी के तहत भी ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर और अन्य दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसके लिए मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उन तक भी दवाएं पहुंचाने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों को दवा, ऑक्सीजन और भोजन ठीक से मिलता रहे, मरीजों के साथ सद्व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले मृत्यु दर कम हुई है। मेडिकल कॉलेज में कार्य करने के तरीके में सुधार लाया जाए। साथ ही महापौर से कहा कि सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों से ज्यादा शुल्क वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। यदि कोई अस्पताल संचालक मनमानी रकम वसूलता है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, विधायक किरत सिंह, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, एसएसपी डा. एस चनप्पा, सीडीओ प्रणय सिंह, सीएमओ बीएस सोढ़ी, एसडीएम हिमांशु नागपाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाक्टर अरविंद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा बैठक के बाद पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि एक प्लांट से 110 सिलिंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन भरने की व्यवस्था है, जल्दी ही अन्य प्लांट संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed