{"_id":"6abffea4b3ecf529ba0a1cf8","slug":"get-a-season-ticket-from-the-comfort-of-your-home-facility-launched-on-the-rail-one-app-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184989-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर बैठे बनेगा सीजन टिकट, रेल वन एप पर सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर बैठे बनेगा सीजन टिकट, रेल वन एप पर सुविधा शुरू
Sat, 03 Oct 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेल वन एप पर सीजन टिकट की सुविधा शुरू हो गई है। नई सुविधा के लागू होने के बाद यात्री अपने अलावा परिवार के सदस्यों के लिए टिकट घर बैठे बुक कर सकेंगे। जल्द ही मासिक टिकट बुकिंग की भी सुविधा शुरू होगी।
त्योहारी सीजन नजदीक है। लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। रेलवे ने यात्रियों का सफर को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए रेल वन एप पर शेयरेबल यूटीएस सीजन टिकट की शुरुआत कर दी है। एक रजिस्टर्ड यूजर अपने एक सीजन टिकट के साथ परिवार के सदस्य के लिए अधिकतम पांच अतिरिक्त सीजन टिकट बुक कर सकता है। खुद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
बुक किया गया टिकट जियो फेंसिंग सत्यापन के बाद उसी दिन से मान्य हो जाता है। दूसरों के लिए बुक किए गए टिकट की वैधता अगले दिन से शुरू होगी। शेयरेबल सीजन टिकट पर यात्री का फोटो स्पष्ट दिखेगा। एप की बुकिंग इनवॉइस या पेमेंट रसीद को यात्रा दस्तावेज नहीं माना जाएगा। यदि टिकट का क्यूआर कोड खराब, कटा-फटा या पढ़ा न जाने योग्य पाया जाता है तो यात्री को बिना टिकट माना जाएगा। इस संबंध में अंबाला मंडल के वरिष्ठ डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि रेल वन एप पर टिकट बुकिंग की सुविधा है।