फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gas Operators agency reported on

सिलेंडर लीकेज मामले में गैस एजेंसी संचालक पर केस दर्ज

Tue, 11 Oct 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gas Operators agency reported on
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
सहारनपुर के बेहट के साढ़ौली भूड़ गांव में रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की वजह गैस एजेंसी मालिक की लापरवाही रही। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी एजेंसी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें सोमपाल को लीकेज सिलेंडर देने का आरोप है।
विज्ञापन


साढ़ौली भूड़ गांव में लीकेज रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से सोमपाल धीमान और उसके परिवार समेत सात लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय सोमपाल के दो मासूम बेटों पांच वर्षीय कल्लू और तीन साल के अंकित की मौत हो गई थी, जबकि सोमपाल, उसकी पत्नी मुन्नी, चार माह की बेटी वर्षा और पड़ोसी अंकित गुप्ता एवं शुभम धीमान को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने साढ़ौली भूड़ निवासी महक सिंह पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर इंडेन गैस एजेंसी फैजाबाद के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बताया गया है कि सोमपाल को पिछले दिनों उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गांव फैजाबाद स्थित इंडेन गैस एजेंसी से कनेक्शन मिला था। हाल ही में जब वह गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गया था। उसमें से आ रही गैस की दुर्गंध के चलते उसने एजेंसी पर मौजूद मालिक से कहा था कि यह सिलेंडर लीकेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि एजेंसी मालिक ने रेगुलेटर लगाने के बाद रिसाव बंद होने की बात कहते हुए उसे सिलेंडर देकर वहां से चलता कर दिया।  बकौल महक सिंह, यह बात उसे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सोमपाल ने बताई है। जांच शुरू कर दी है।       

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed