{"_id":"67d718077a2bd8469b05f353","slug":"garbage-collection-centers-are-ready-in-529-gram-panchayats-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-144839-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 529 ग्राम पंचायतों में बनकर तैयार हुए कूड़ा कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 529 ग्राम पंचायतों में बनकर तैयार हुए कूड़ा कलेक्शन सेंटर
Sun, 16 Mar 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले भर की ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं। जिले की 884 ग्राम पंचायतें में जिला पंचायत राज विभाग की ओर से कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। इनमें से 529 सेंटरों पर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्तरों पर कार्य कराए जा रहे हैं। नदी और तालाबों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाली और नाली पर सिल्ट कैचर और फिल्टर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पंचायतों की गलियों को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए सेंटर बन रहे हैं। इसमें ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कूड़ा कलेक्शन सेंटर से ही ठोस और गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इससे जैविक खाद भी बनाई जाएगी। इसके लिए भी ग्राम पंचायतों में अलग से केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन सभी कार्यों के लिए शासन की ओर से करीब 96 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में नाले और नालियों को प्रतिदिन साफ कराया जाएगा। साथ ही नालियों में गोबर बहाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।