{"_id":"60e1fd978ebc3e613274364e","slug":"gangster-s-property-worth-12-50-lakh-attached-saharanpur-news-mrt5458825147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर की 12.50 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर की 12.50 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा के एक गैंगेस्टर की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने 12.50 लाख की अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपी पर गोवध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गांव शेखपुरा कदीम निवासी आकिल पुत्र शकील देहात कोतवाली में गैंगेस्टर में निरुद्ध है, जिस पर गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने अवैध रूप से धन अर्जित करते हुए प्लाट खरीदा है। रविवार को तहसीलदार गोपेश तिवारी और देहात कोतवाली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने पुलिस टीम के साथ मौक पर पहुंचकर 12.50 लाख रुपये का प्लाट कुर्क किया है।
13 गैंगेस्टर की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी पुलिस
सहारनपुर। पुलिस के निशाने पर 25 से ज्यादा गैंगस्टर है। अभी तक पुलिस 13 गैंगेस्टर की 15 करोड़ की चल - अचल संपत्ति कुर्क कर चुकी है। सदर बाजार क्षेत्र में गैंगेस्टर विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शहवाज, सरसावा क्षेत्र में वासिक और आसिफ और मंडी थाना क्षेत्र में मो. अहमद, थाना जनकपुरी छज्जपुरा में गैंगेस्टर बाबर व बुरहान की 15 लाख, थाना जनकपुरी के गांव सिंभालका जुनारदार में नदीम व आलम की 20 लाख की संपत्ति, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ में शाहरूख की ढाई लाख सहित 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
गैंगेस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई जारी रहेगी। अभी 13
से अधिक और गैंगेस्टर पर कार्रवाई होनी है। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी