फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh-Nanouta road has reached a shabby condition

जर्जर हालत में पहुंच गया है गंगोह-नानौता मार्ग

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangoh-Nanouta road has reached a shabby condition
भाजपा विधायक कीरत सिंह - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। लोनिवि व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते गंगोह -नानौता मार्ग जर्जर हालत में पहुंच गया है। आए दिन इस पर वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले छह वर्षों से गंगोह -नानौता मार्ग निर्माण की बांट जोह रहा है। जनपद की ज्यादातर सड़कों का एकाध बार निर्माण हो चुका है परंतु उक्त मार्ग का निर्माण कार्य लोनिवि ने यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि सागांठेडा से महंगी के मध्य में दलदल होने के कारण सड़क कार्य संपूर्ण नहीं हो सकता। तभी से इस मार्ग पर न तो कोई लेपन कार्य कराया गया और न ही विभाग ने सड़क को अन्य किसी तरीके से बनाने में रूचि दिखाई। समाजसेवी रविंद्र चौधरी का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके किसी जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी ने सड़क निर्माण के लिए पहल नहीं की। प्रधान प्रतिनिधि बलजीत सिंह का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के अंधाधुंध आवागमन ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार है।
विज्ञापन

गत दिनों सहकारी समिति के कर्मचारी को गड्ढों से बचने के चक्कर में चोटिल होकर दो सप्ताह अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। आए दिन जर्जर मार्ग से गुजरने के दौरान वाहन चालक घायल हो रहे हैं। उधर गंगोह विधान सभा सीट से भाजपा विधायक चौ कीरत सिंह ने बताया कि उनके प्रयास से ही मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

तीतरो में बदहाल पड़ा गंगोह-नानौता सड़क मार्ग

तीतरो में बदहाल पड़ा गंगोह-नानौता सड़क मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed