फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh by-election: Three candidates nominated

गंगोह उपचुनाव: तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 27 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gangoh by-election: Three candidates nominated
कलक्ट्रेट में नामांकन के दोरान तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें कांग्रेस के नौमान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद इरशाद और निर्दलीय इरशाद अहमद ने नामांकन पत्र जमा कराया। वहीं, शुक्रवार को भी पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक 27 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन

गंगोह विधानसभा उप चुनाव में शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। सबसे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी नौमान मसूद ने साथियों के साथ पर्चा जमा कराया। उन्होंने बेहट विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, पहल सिंह के साथ रिटर्निंग आफिसर को नामांकन पत्र सौंपा। इनके साथ कलक्ट्रेट पहुंचने वालों में विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक इमरान मसूद एवं डॉक्टर सुशील चौधरी, जावेद साबरी, विवेक कांत, संदीप वर्मा, विक्की पुजना आदि मुख्य रहे। निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद अहमद ने अपने दस प्रस्तावकों के साथ पर्चा जमा कराया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इरशाद ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा एवं जगपाल सिंह के साथ जाकर नामांकन पत्र जमा कराया। इनके साथ कलक्ट्रेट पहुंचने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, चौधरी अबूबकर आदि शामिल रहे। गंगोह उपचुनाव के रिटर्निंग आफिसर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस के नौमान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के मौहम्मद इरशाद और निर्दलीय इरशाद अहमद ने नामांकन पत्र जमा कराए। साथ ही पांच नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

अब तक खरीदे जा चुके हैं 27 नामांकन पत्र
सहारनपुर। गंगोह उप चुनाव के लिए अब तक 27 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। शुक्रवार को पांच नामांकन पत्र भी लिए गए।
गंगोह उप चुनाव के लिए 23 सितंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया के तहत अब तक 27 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। शुक्रवार को भी नकुड निवासी नरेश कुमार कश्यप, ग्राम मंहगी निवासी महेंद्र सिंह, ग्राम पिंजौरा निवासी अभिमन्यु, ग्राम पहाड़पुर निवासी मोहकम सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि मदनपुरी कालोनी निवासी राकेश जैन ने भाजपा प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। गंगोह उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चलते शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रही। जहां दोनों मुख्य गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा वहीं कलक्ट्रेट परिसर में बनाई गई बैरीकेटिंग पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। पुलिस और एलआईयू के कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की। एक प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में जाने दिया गया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के साथ 10 प्रस्तावक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed