{"_id":"695181a10138c3a2860bf324","slug":"funeral-held-for-those-killed-in-the-accident-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-166038-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे में मरे लोगों का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे में मरे लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गांव तिडफवा में दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार के दौरान एकत्र ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी चिलकाना/ गागलहेड़ी/ मुजफ्फराबाद। बेहट क्षेत्र के गांव जसमोर के पास शनिवार शाम हुई कार दुर्घटना मारे गए चारों लोगों का बेहद गमगीन माहौल में उनके गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि हादसे में चिलकाना के गांव तिड़फवा निवासी सगे भाइयों मनीष कुमार, विजय, उनके मौसा गांव महमूदपुर तिवाई उर्फ सोना सैयद माजरा निवासी जितेंद्र और मुजफ्फराबाद निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
रविवार दोपहर बाद दो बजे मनीष तथा विजय के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शवों के गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
दोनों के अंतिम दर्शन के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सचिन खुराना, मेनपाल कांसेपुर, रजनीश, अरशद प्रधान, अनिल गुप्ता, हारुन प्रधान, डाॅ. अमीर अहमद, राजेश कुमार, प्रवीण सहित आदि रहे। गागलहेड़ी के गांव सोना सय्यद माजरा उर्फ़ महमूदपुर तिवई में जितेंद्र के शव को देख उसकी पत्नी मधु बेसुध हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार में बेटी प्रिया (15), अनुष्का (13), सिमरन (10) और वृंदा (8) वर्ष है। जितेंद्र पेंट ठेकेदारी का कार्य करता था। मुजफ्फराबाद में शाम चार बजे श्मशान घाट में सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।