फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fund Surrender Campaign: More than one crore donations collected

निधि सर्पण अभियान: एक करोड़ से अधिक दान हुआ एकत्र

Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fund Surrender Campaign: More than one crore donations collected
सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में जन जन को जोड़ने के लिए शुरू किए गए श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण संपर्क अभियान के तहत दो दिन में एक करोड़ से अधिक का दान एकत्र हुआ है। मंदिर निर्माण के लिए लोग श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ दान दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से जनपद में 917 टोलियों निधि समर्पण संपक अभियान की शुरूआत की थी। शनिवार को भी टोलियों ने घर जाकर संपर्क किया। टोलियों में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के लोग शामिल हैं, जो कूपन, रसीद देकर और ऑनलाइन भी दान एकत्र कर रहे हैं। आरएसएस के विभाग संघ चालक राकेश वीर और अभियान संयोजक अशोक चावला ने बताया शनिवार की दोपहर तक करीब एक करोड़ से अधिक का दान एकत्र हुआ है। अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

बैंक में अलग कराएंगे काउंटर की व्यवस्था
सहारनपुर। रोजाना एकत्र होने वाले दान को एसबीआई और पीएनबी में श्रीराम जन्म तीर्थ स्थल ट्रस्ट के खाते में रोजाना जमा किया जाएगा। आरएसएस के विभाग संघ चालक राकेश वीर ने बताया कि बैंकों में दान का पैसा जमा कराने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed