फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Full rehearsal from today regarding preparations to deal with Corona

कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर आज से फुल रिहर्सल

Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Full rehearsal from today regarding preparations to deal with Corona
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए शासन ने तीन और चार जनवरी को फुल रिहर्सल के आदेश जारी किए हैं। फुल रिहर्सल करने के पीछे मकसद कमियों को चिह्नित कर समय रहते दूर कर लेना है, जिससे जरूरत पड़ने पर कोई समस्या मरीजों खासकर बाल मरीजों के इलाज में ना आए। खास बात यह है कि फुल रिहर्सल में यदि संभव हो सका तो कोरोना के असली मरीज को इलाज देकर देखा जाएगा। इसके केवल चिकित्सा विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी ही शामिल नहीं रहेंगे, बल्कि जिला स्तर पर जिला अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की गई है। यह रिहर्सल प्रदेश के 75 जनपदों में होगी। खास बात यह है कि रिहर्सल सात घंटे की होगी, जो सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

यहां होगी फुल रिहर्सल
फुल रिहर्सल कोरोना के इलाज के लिए तैयार किए गए पीआईसीयू, सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में तैयार कोविड वार्डों, आइसोलेशन वार्डों, पैथोलॉजी लैब, ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों जैसे सीएचसी आदि पर होगी। सहारनपुर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी फतेहपुर पर वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और आठ अन्य निजी अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रिहर्सल में यह रहेंगे शामिल
फुल रिहर्सल में राज्य द्वारा नामित अधिकारियों के साथ ही स्थानीय स्तर के नामित चिकित्सा अधिकारी, कोविड ड्यूटी के लिए तैयार किए गए चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय, कोविड वार्डों में काम करने वाले सफाईकर्मी, एंबुलेंस चालक, फैसिलिटी पर तैनात फार्मासिस्ट व लैब टैैक्नीशियन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यवस्थाओं की होगी परख
कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए रिहर्सल में सर्विलांस गतिविधियों, ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता, जिसमें उनको चलाकर उससे उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन की समय-समय पर रीडिंग की जाएगी। बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं में जांच मशीनें चल रही हैं या नहीं? दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं, लैब में स्टाफ पूरा है या नहीं तथा कितनी जांच अभी तक हुई हैं। यह भी देखा जाएगा।
जिलाधिकारी करेंगे समीक्षा
फुल रिहर्सल के बाद जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फुल रिहर्सल में संपादित गतिविधियों में चिह्नित कमियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सामने आने वाली कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा, जिससे खामियों को समय रहते दूर किया जा सके।

अभी तक पीआईसीयू में मॉकड्रिल की जाती थी, लेकिन अब शासन ने फुल रिहर्सल करने के लिए कहा है, जिसमें कोरोना से निपटने की तमाम तैयारियों को परखा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोरोना के असली मरीज को इलाज दिया जाएगा।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed