फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Friday prayers passed off peacefully; surveillance conducted using drones alongside RRF deployment.

Saharanpur News: शांतिपूर्ण रही जुमे की नमाज, आरआरएफ के साथ ड्रोन से हुई निगरानी

Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers passed off peacefully; surveillance conducted using drones alongside RRF deployment.
सहारनपुर। कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में पुलिस बल अलर्ट रहा। आरआरएफ के साथ खुफिया विभाग भी सतर्क रहा। जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई।
विज्ञापन

महानगर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। नमाज से पहले पुराने शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही एसएसपी अभिनंदन सिंह ने भी जामा मस्जिद पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के लिए दोपहर 12 बजे से ही अकीदतमंद जामा मस्जिद में पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद दोपहर एक बजे नमाज शुरू हुई। नमाज में अमन और शांति की दुआ की गई। दोपहर करीब 1.20 बजे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

नमाज के बाद एक-एक करके नमाजी मस्जिद से अपने घरों और प्रतिष्ठानों की ओर चले गए। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए जामा मस्जिद के आसपास दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रही। इसके साथ ही ड्रोन के जरिये भी निगरानी रखी गई। नमाज के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल और नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पांच कंपनी आरआरएफ और पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है। पांच कंपनी आरआरएफ का तैनात किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। सहारनपुर जोन में सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-------
कलक्ट्रेट परिसर में एक से दो बजे के बीच प्रवेश पर रही पाबंदी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पहले जुमे को लेकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा के चलते एक से दो बजे तक किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं की अपने चैंबर में जाने को लेकर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर मस्जिद स्थल तक पुलिस बल तैनात रहा। किसी को भी नवीन सभागार से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले एसपी, एसपी ट्रैफिक और सीओ ने परिसर में तैनात सुरक्षाबल को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
--
मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं ने की शांति बनाए रखने की अपील
- मोहम्मद शाहिद ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जुमे की नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घर लौट जाएं। किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और कोई बात सामने आने पर पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।

- गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नौशाद मसूद ने कहा कि जुमे का दिन है और लोग जिस तरह रोजाना नमाज के लिए जाते हैं, उसी तरह शांतिपूर्वक नमाज अदा करने जाएं और नमाज के बाद सीधे अपने घर लौटें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी की बातों में आकर तनाव की स्थिति पैदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed