फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freight train derailed again, stirred up

फिर पटरी से उतरी मालगाड़ी, मचा हड़कंप

Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Freight train derailed again, stirred up
सहारनपुर। पंजाब के धूलकोट से बिहार के कटियार जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म तीन के पास पटरी से उतर गए। इसका पता लगते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मरम्मत कराकर माल गाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया। इससे पूर्व भी रेलवे स्टेेशन पर मालगाड़ियां पटरी से उतर चुकी हैं।
विज्ञापन

घटना सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे हुई। पंजाब के धूलकोट से गेहूं व अन्य सामान लेकर बिहार के कटियार के लिए चली माल गाड़ी जब सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म तीन और शारदानगर के पुल के बीच पहुंची तो तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इसका पता चलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद इंजीनियर और मकैनिकों की टीम को बुलाया गया। इन तीनों डिब्बों को मालगाड़ी से अलग कर ट्रेन को कटियार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

तत्पश्चात मरम्मत कार्य शुरू हुआ। अभी कार्य होने तक इस रेल मार्ग के बंद किया गया। ट्रायल के बाद ही मार्ग को सुचारु किया जाएगा। वहीं, रेलवे ने इस घटना की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व भी दो बार मालगाड़ी पटरी से उतर चुकी है। इस बार मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण ओवरलोड माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed