फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four youths found roaming under suspicious circumstances in Govind Nagar were caught and given a sound thrashing.

Saharanpur News: गोविंद नगर में संदिग्ध हालात में घूम रहे चार युवकों को पकड़ा, जमकर धुनाई

Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four youths found roaming under suspicious circumstances in Govind Nagar were caught and given a sound thrashing.
- तीन युवक लोगों के चंगुल से छूटकर भागे, एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, मामला दो समुदाय से जुड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की गोविंद नगर कॉलोनी में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को लेकर हंगामा हो गया। कॉलोनी के लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान तीन युवक लोगों के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।
बुधवार देर शाम गोविंद नगर कॉलोनी में चार युवक संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। कॉलोनी के लोगों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बीच तीन युवक लोगों के चंगुल से छूटकर मौके से भाग निकले। वहीं, एक युवक को लोगों ने पकड़कर रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों का आरोप है कि युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। हालांकि पुलिस मना कर रही है। घटना के दौरान कॉलोनी में लोगों की भीड़ जुटने और मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरती। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि गोविंद नगर कॉलोनी में संदिग्ध रूप से घूम रहे कुछ युवकों का विरोध हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को समझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed