फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four trains will return on track from today after 25 days

Saharanpur News: 25 दिन बाद आज से पटरी पर लौटेंगी चार ट्रेनें

Mon, 10 Apr 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four trains will return on track from today after 25 days
सहारनपुर। अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर मरम्मत का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया है। अब 25 दिन बाद मंगलवार यानि आज से सहारनपुर की चार ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर ओएचई लाइन बदलने और अन्य कार्य 17 मार्च से शुरू हुआ था, जो 10 अप्रैल तक चला। इसके लिए रेलवे ने सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक ब्लॉक लिया था। सहारनपुर से जाने और गुजरने वाली बीकानेर-हरिद्वार, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस, सहारनपुर-नांगलडैम और अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस 25 दिन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


अब रेलवे ने प्लेटफार्म पर काम पूरा कर लिया है। जिसके बाद उक्त ट्रेनें मंगलवार से बहाल हो जाएगी। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। ट्रेनों के शुरू होने से अंबाला जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोग अंबाला जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े सात घंटे की देरी से आई सरयू-यमुना एक्सप्रेस

ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं सुधर रही है। सोमवार को पांच ट्रेनें सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इनमें जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र तीन घंटे लेट आईं। इनके अलावा सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस, नागलडैम-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed