फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four thieves arrested for stealing cement filled truck gang

सीमेंट से भरा ट्रक चोरी करने वाले गैंग के चार चोर गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested for stealing cement filled truck gang
सीमेंट से भरे ट्रक को चोरी करने वालो के बारे में जानकारी देते एएसपी सैयद अली अब्बास - फोटो : SAHARANPUR
सीमेंट से भरा ट्रक चोरी करने वाले गैंग के चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

छुटमलपुर। दो दिन पहले रात में रसूलपुर कलां स्टैंड से चोरी सीमेंट से भरे ट्रक को पुलिस ने बड़कला पुलिस चेक पोस्ट के पास से मुठभेड़ के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने चार वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सीमेंट के साथ दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
दो दिन पूर्व रसूलपुर कलां बस स्टैंड निवासी जितेंद्र पुत्र शेर सिंह का सीमेंट की बोरियों से भरा छह टायर वाला ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। फतेहपुर थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी आईपीएस सैयद अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस बड़कलां चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर की तरफ से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक सवार आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी तथा अंदर सीमेंट के बोरे भरे थे। पुलिस ने ट्रक से अब्दुल कदीर पुत्र बुद्वु हसन निवासी आजाद कालोनी छुटमलपुर, शकील उर्फ सोनू पुत्र बुला, इरफान पुत्र भूरा निवासीगण खेलड़ी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, अंकित पुत्र राजेंद्र निवासी रसूलपुर कलां थाना फतेहपुर को दो तमंचे, कारतूस एवं चाकू के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने ट्रक को चोरी किया था। वे अब सीमेंट बेचने के लिए देहरादून जा रहे थे। आरोपियों ने आठ अक्तूबर को पुहाना थाना भगवानपुर हरिद्वार से भी दस टायरा ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की है। एसओ ने बताया कि शकील और अंकित पर तीन-तीन तथा इरफान पर दो मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed