फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four soldiers injured in an accident during an exercise

Saharanpur News: अभ्यास के दौरान हादसा, चार सैनिक हुए घायल

Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four soldiers injured in an accident during an exercise
बेहट सीएचसी में भर्ती घायल सैनिक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। आरक्षित वन क्षेत्र में फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। इसमें सेना के चार सैनिक घायल हो गए। इन्हें सेना के अन्य सैनिक एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि इनमें दो की हालत गंभीर है।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के पास आरक्षित वन क्षेत्र में सेना का फायरिंग अभ्यास चल रहा है। शनिवार की देर शाम फायरिंग अभ्यास स्थल पर हादसा हो गया। हादसे में चार सैनिकों को घायल हालत में एंबुलेंस से बेहट सीएचसी लाए गए। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत कुमार एवं तुलसीराम ने घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया। सूचना मिलने के बाद बेहट एवं मिर्जापुर पुलिस भी सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल जवानों के साथ आए अन्य सैनिकों से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग अभ्यास के दौरान ब्लास्ट होने से जवान घायल हुए। घायल सैनिकों में दीपक (27), सुरेश (45), प्रवीण (30), पवित्र (35) बताए गए हैं। इनमें दीपक और सुरेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत के चलते घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता लगते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए।

बेहट सीएचसी में भर्ती घायल सैनिक।

बेहट सीएचसी में भर्ती घायल सैनिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed