{"_id":"68166abb74f588261b03ca8f","slug":"four-people-arrested-with-smack-worth-90-lakhs-during-police-checking-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-148605-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस चेकिंग के दाैरान 90 लाख की स्मैक के साथ चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस चेकिंग के दाैरान 90 लाख की स्मैक के साथ चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़/गंगोह। जिले में स्मैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने 90 लाख की स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 890 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। यह तस्कर ट्रक चालकों व नशा करने वालों को स्मैक बेचते थे, जो आपस में कोड वर्ड में बात करते थे।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शनिवार को नकुड़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। गांव चढ़ाव के पास आम में बाग से नशा तस्कर महरून व शौकीन निवासी घाटमपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 580 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये है। पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया कि वह दो अन्य साथियों के साथ एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाते थे। पुलिस को देखकर दो साथी भाग गए थे। उनके पास भी स्मैक है। पहले भी कई बार स्मैक खरीदकर सप्लाई कर चुके हैं।
वहीं, दूसरा मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है। विद्यार्थी तिराहे पर तीतरों की तरफ जाने वाले रास्ते से नदीम निवासी मोहल्ला नवाब दरवाजा शामली, सरवर उर्फ भूरा निवासी आलखुर्द थाना कैराना शामली को पकड़ा। इनके कब्जे से 310 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल, 920 रुपये की नकदी और बाइक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये है। नशा तस्करों ने पूछताछ में ट्रक चालकों को स्मैक बेचना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर कोड वर्ड में बात करते थे। जब भी उन्हें नशीला पदार्थ चाहिए होता था तब आपस में पुड़िया कहकर बात करते थे। इसके अलावा छोटी माई यानी 100 ग्राम और बड़ी माई मतलब इससे ज्यादा सप्लाई चाहिए होगी।