फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four miscreants caught robbing truck drivers in the guise of women

Saharanpur: महिला के वेश में ट्रक चालकों को लूटते थे ये शातिर, दबोचे गए चार आरोपी, पुलिस पूछताछ में खुले राज

Fri, 14 Oct 2022 05:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 05:31 PM IST
सार

महिला के वेश में ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चार शूट और तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Four miscreants caught robbing truck drivers in the guise of women
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नागल पुलिस ने गागलहेड़ी-देवबंद स्टेट हाईवे पर ट्रक चालकों को लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरोह का एक सदस्य महिलाओं के कपड़े पहनकर ट्रक को रुकवाता था। इसके बाद चालक को शिकार बनाया जाता था।

विज्ञापन


सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात में हाईवे पर गांव सरसीना के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने महिला के वेश में युवक ने टॉर्च दिखाकर ट्रक चालक को रुकवाया था। वह चालक को झांसा देकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर उसके तीन अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे। चारों ने चालक से 17 हजार रुपये लूट लिए थे। इसकी रिपोर्ट 12 अक्तूबर को ट्रक चालक अरशद निवासी अकबरपुर सुनहटी थाना कैराना शामली ने थाना नागल में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात पुलिस को सत्संग भवन के पास महिला के वेश में युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर उसके अन्य तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देसी तमंचा, महिला के चार सूट, मेकअप का सामान व टॉर्च बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों सुफियान, अमन निवासी मोहल्ला जेलखा थाना छपार, मुरसलीन निवासी बचवाली पट्टी थाना छपार एवं अहमद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल ने बताया वह पिछले काफी दिनों से ट्रक चालकों को अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed