फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A farmer has murdered by a villager in land dispute in the village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

Fri, 14 Oct 2022 11:07 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Oct 2022 11:07 AM IST
सार

Murder in Muzaffarnagar: किसान की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के पीछे यह बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
A farmer has murdered by a villager in land dispute in the village of Muzaffarnagar
किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Murder in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कोतवाली क्षेत्र के गांव पलडी में एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पुत्र ने पड़ोसी किसान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पलडी निवासी अर्जुन सैनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता धर्मवीर सैनी से पड़ोसी किसान जमीन खरीदना चहाता था। उसके पिता ने जमीन बेचने से मना कर दिया था। जिस कारण उक्त किसान से विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी किसान ने उनके खेत में जाने वाले पानी को भी बंद कर दिया था। गुरुवार शाम को उसके पिता धर्मवीर सैनी (50) खेत पर चारा लाने के लिए गए थे। जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। पिता को तलाशने के लिए वह और उसका भाई मोहित, बहन पूजा खेत की ओर जा रहे थे। सामने से आरोपी किसान उदास आता दिखाई दिया और फिर वह उन्हें देखकर खेत में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक  उत्साहित

जब उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उनके पिता का शव लहूलूहान हालत में पड़ा था। पीड़ित ने अपने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। रात को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दो मुस्लिम महिला बंदियों समेत 23 ने रखा करवा चौथ का व्रत, नौ के पति इसी जेल में हैं बंद

उधर, मृतक के पुत्र अुर्जन सैनी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। किसान की हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed